Dunki Drop 6 Banda: शाहरुख खान की 'डंकी' से दिलजीत दोसांझ का गाना 'बंदा' हुआ रिलीज, 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी का ड्रॉप 6 के रूप में नया गाना बंदा रिलीज हो गया है. खास बात यह है कि इस गाने को पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने गाया है.
Dunki Drop 6 Banda: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी का ड्रॉप 6 के रूप में नया गाना बंदा रिलीज हो गया है. खास बात यह है कि इस गाने को पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने गाया है. गाना दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है. बंदा गाना एक जोशीला ट्रैक है जो फैन्स और ऑडियंस को फिल्म में शाहरुख खान के किरदार हार्डी से रूबरू कराता है. Salaar Release Trailer: 'सालार' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से ठीक पहले जारी किया नया ट्रेलर, Prabhas का दिखा वन मैन आर्मी अवतार (Watch Video)
बंदा गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है. शाहरुख खान का इंट्रोडक्शन सॉन्ग निश्चित रूप से प्रशंसकों और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट लेकर आया है ऐसा कहा जा सकता है.
देखें बंदा गाना:एडवांस बुकिंग विंडो पर किंग खान के फैंस का उत्साह साफ देखा जा रहा है, जहां फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है. डंकी में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं. जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

