टीवी

Bigg Boss 7 Telugu विजेता के ऐलान बाद Annapurna Studio में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच तोड़-फोड़ (Watch Videos)

बीते रविवार की रात अन्नापूर्णा स्टूडियो में तनाव का माहौल बन गया, जब बिग बॉस 7 तेलुगु के विजेता के नाम का ऐलान हुआ.

Bigg Boss 7 Telugu विजेता के ऐलान बाद Annapurna Studio में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच तोड़-फोड़ (Watch Videos)
Telugu Scribe (Photo Credits: Twitter)

Annapurna Studios Tense Post Bigg Boss 7 Telugu Winner Announcement: बीते रविवार की रात अन्नापूर्णा स्टूडियो में तनाव का माहौल बन गया, जब बिग बॉस 7 तेलुगु के विजेता के नाम का ऐलान हुआ. विजेता के नाम के साथ ही समर्थकों और अन्य प्रतियोगियों के बीच बहस तूफान बन गई, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे माहौल बेकाबू हो गया. Varun Dhawan Injured: वरुण धवन को VD 18 शूटिंग के दौरान लगी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर (View Pic)

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही सीजन के विजेता के नाम पल्लवी प्रशांत का ऐलान हुआ, कुछ प्रतियोगियों और उनके समर्थकों को इससे सहमति नहीं थी. उनका मानना था कि अन्य किसी प्रतियोगी को विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. ये गुट हंगामा करने लगे और विजेता पर पक्षपात का आरोप लगाने लगे.

देखें वीडियो:

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया और उन्हें स्टूडियो से बाहर ले गए. स्टूडियो के अंदर का हंगामा बाहर सोशल मीडिया तक भी पहुंच गया. वहां भी बहस का दौर शुरू हो गया. दर्शक अपने-अपने पसंदीदा प्रतियोगियों का समर्थन कर रहे थे और विजेता के चयन पर सवाल उठा रहे थे.

देखें वीडियो:

इस पूरे विवाद के बीच, बिग बॉस की टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही इस पर प्रतिक्रिया देंगे और स्थिति को स्पष्ट करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).