मनोरंजन

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान पर लगा मॉडल को पीटने का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट (Bigg Boss Ex Contestant) एजाज खान (Ajaz Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. अब उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. एजाज खान पर एक मॉडल और फैशन शो के आर्गेनाइजर को पीटने का आरोप ल

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान पर लगा मॉडल को पीटने का आरोप, दर्ज हुई शिकायत
एजाज खान (Photo Credits: Facebook)

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट (Bigg Boss Ex Contestant) एजाज खान (Ajaz Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. अब उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. एजाज खान पर एक मॉडल और फैशन शो के आर्गेनाइजर को पीटने का आरोप लगा है. मुंबई के वाशी पुलिस थाने में उनके खिलाफ  केस दर्ज किया गया है. खबरों की माने तो घटना के बाद से ही मॉडल और आयोजक दोनों फरार हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब एजाज के खिलाफ कोई केस दर्ज किया गया है. उनका और विवादों का रिश्ता काफी पुराना है.

साल 2018 में एजाज खान को ड्रग्स मामले में नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया था. जब वह बेलापुर इलाके के के. स्टार होटल में पार्टी कर रहे थे, तब उन्हें हिरासत में लिया गया था. साल 2016 में भी एजाज को पुलिस ने अरेस्ट किया था. उन पर एक हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील तस्वीरें और अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगा था.

यह भी पढ़ें:- ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान हुए गिरफ्तार

आपको बता दें कि एजाज खान 'बिग बॉस सीजन 7' में नजर आए थे. दर्शकों को उनका अंदाज बेहद पसंद आया था. उन्होंने 'रक्‍त चरित्र' और 'लव डे' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).