टीवी

शादी के बाद कुशाल टंडन से फ्लाइट में टकराई Gauahar Khan, एक्स बॉयफ्रेंड ने वीडियो शेयर कर कहा- हाय किस्मत

इस वीडियो में कुशाल कहते हैं कि वो एक जगह अपने काम से जा रहे थे. फ्लाईट में उनकी मुलाकात उनके एक पुराने दोस्त से हुई है. जिसकी हाल में ही शादी हुई है. ये सब बाई चांस हुआ है. मैं उसे स्टॉक नहीं कर रहा था.

शादी के बाद कुशाल टंडन से फ्लाइट में टकराई Gauahar Khan, एक्स बॉयफ्रेंड ने वीडियो शेयर कर कहा- हाय किस्मत
गौहर खान और कुशाल टंडन (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस फेम गौहर खान (Gauahar Khan) ने हाल ही अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ बड़े धूमधाम से शादी रचाई. दोनों के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लेकिन अब गौहर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कुशाल को गौहर को देखने के बाद हाय किस्मत कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल शादी के बाद गौहर खान अपने काम में बिजी हो गई हैं. इसी दौरान फ्लाइट में उनकी मुलाकात उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से होती है.

ऐसे में कुशाल ने एक वीडियो बनाकर गौहर खान के साथ शेयर किया है. जहां वो गौहर को शादी की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में कुशाल कहते हैं कि वो एक जगह अपने काम से जा रहे थे. फ्लाईट में उनकी मुलाकात उनके एक पुराने दोस्त से हुई है. जिसकी हाल में ही शादी हुई है. ये सब बाई चांस हुआ है. मैं उसे स्टॉक नहीं कर रहा था. इसके बाद कुशाल गौहर को शादी की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद वो अंत में हाय किस्मत कहते हुए नजर आते हैं.

आपको बता दे कि गौहर और कुशाल की दोस्ती बिग बॉस 7 से शुरू हुई थी. घर में दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत हो गई थी. जो बिग बॉस खत्म के बाद बाहर भी देखने को मिली. जिसके बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए. लेकिन दोनों का ये साथ ज्यादा ना चल सका और एक दूसरे से अलग हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).