मूर्खतापूर्ण हरकत... अरुणाचल प्रदेश में 30 जगहों का नाम बदलने पर विदेश मंत्री का चीन को दो टूक जवाब
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की चीन की कोशिशों को एक बार फिर दृढ़ता से खारिज करते हुए कहा कि ‘‘मनगढ़ंत नाम’’ रखने से यह वास्तविकता बदल नहीं जाएगी कि यह राज्य भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा ‘‘है, रहा है और हमेशा रहेगा.’’