बॉलीवुड

Suhana Khan ने फ्लोरल आउटफिट में शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने फैंस को बनाया दीवाना (View Pics)

सुहाना खान की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.

Suhana Khan ने फ्लोरल आउटफिट में शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने फैंस को बनाया दीवाना (View Pics)
Suhana Khan (Photo Credits: Instagram)

Suhana Khan Pics: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फ्लोरल आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में सुहाना खान फ्लोरल प्रिंट वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और अपने बाल खुले रखे हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज देते हुए दोतस्वीरें शेयर की हैं. Alia Bhatt ने शेयर की बिना मेकअप वाली तस्वीर, खुले बालों और सुनहरी बालियों में दिखा प्राकृतिक सौंदर्य (View Pic)

सुहाना खान की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं." दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी खूबसूरती के सामने सब फीके पड़ जाते हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप एक स्टार बनने के लिए तैयार हैं."

देखें तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

सुहाना खान आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थी. फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. यह फिल्म 22 नवंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. तब से फैंस सुहाना के अगले अनाउंसमेंट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. खबरें तो यहां तक हैं कि सुहाना और शाहरुख साथ में किसी फिल्म में दिखाई दे सकते हैं. पर इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).