Labelling of Total Sugar, Salt and Saturated Fat: अब फ़ूड पैकेट्स पर लेबलिंग में ही बड़े फॉन्ट में देनी होगी ग्राहकों को शुगर, नमक और सैचुरेटेड फैट की जानकारी, FSSAI ने दी मंजूरी
अब ग्राहकों से कोई भी जानकारी खाद्य कंपनियों की ओर से छुपाई नहीं जा सकती. अब कंपनियों को टोटल शुगर ,नमक और सैचुरेटेड फैट की जानकारी अपने लेबलिंग में ही देनी होगी, वो भी बड़े फॉन्ट में. इसकी प्रस्ताव को मंजूरी FSSAI ने दी है.