बॉलीवुड

Hina Khan Battling Breast Cancer: जख्मों को गले लगाकर उम्मीद की रोशनी फैला रहीं हिना खान, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें (View Pics)

अभिनेत्री हिना खान जो कैंसर से जूझ रही हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की है. उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके शरीर पर उपचार के निशान दिखाई दे रहे हैं.

Hina Khan Battling Breast Cancer:  जख्मों को गले लगाकर उम्मीद की रोशनी फैला रहीं हिना खान, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें (View Pics)
Hina Khan (Photo Credits: Instagram)

Hina Khan Battling Breast Cancer: अभिनेत्री हिना खान जो कैंसर से जूझ रही हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की है. उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके शरीर पर उपचार के निशान दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, "इस तस्वीर में आप क्या देखते हैं? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद? ये निशान मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं क्योंकि वे मेरी उस प्रगति का पहला संकेत हैं जिसकी मैं हकदार हूं. Hina Khan Diagnosed With Breast Cancer: हिना खान को स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर, फैंस और सेलेब्रिटीज ने स्वस्थ होने की कामना की

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, मेरी आंखों में उम्मीद मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं लगभग सुरंग के अंत में प्रकाश देख सकती हूं. मैं अपने उपचार को साकार कर रही हूं और मैं आपके लिए भी प्रार्थना कर रही हूं." हिना खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस उनकी हिम्मत और सकारात्मक रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हिना खान की तस्वीरें

हिना ने हाल ही में बताया था कि उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर था. उन्होंने तब से ही इलाज करवाया और अब वह ठीक हो रही हैं, हिना की यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).