बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग से ब्रेक लेकर रोड साइड चाट का आनंद उठाते दिखे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें (View Pics)

फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक ब्रेक लिया और मध्य प्रदेश के ओरछा में एक रोड साइड चाट स्टॉल का आनंद लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस चाट-पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग से ब्रेक लेकर रोड साइड चाट का आनंद उठाते दिखे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें (View Pics)
Kartik Aaryan (Photo Credits: Instagram)

Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक ब्रेक लिया और मध्य प्रदेश के ओरछा में एक रोड साइड चाट स्टॉल का आनंद लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस चाट-पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में कार्तिक को चाट भंडार के बाहर चाट का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है. उनके पीछे 'राजू चाट' नाम का साइनबोर्ड भी दिखा.कार्तिक के इन मजेदार अंदाज को देखकर उनके फैंस भी खुश हो गए हैं और तस्वीरों पर ढेर सारे लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' 31 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है और इसमें कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

चाट का आनंद लेते कार्तिक आर्यन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

यह फिल्म 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इसके बाद साल 2022 में 'भूल भुलैया 2' आई जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म को भी अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).