देश

Madhya Pradesh Diarrhea Disease: ट्यूबवेल का पानी पीने से 300 से ज्यादा लोगों को हुआ डायरिया, मध्यप्रदेश के मेहर गांव की घटना

मध्यप्रदेश के सागर जिले के मेहर गांव में डायरिया से 300 ज्यादा मरीज अब तक हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके है. स्वास्थ विभाग की टीम ने सरकारी हॉस्टल को भी हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया गया है.

Madhya Pradesh Diarrhea Disease: ट्यूबवेल का पानी पीने से 300 से ज्यादा लोगों को हुआ डायरिया, मध्यप्रदेश के मेहर गांव की घटना
Credit -Pixabay

Madhya Pradesh Diarrhea Disease: मध्यप्रदेश के सागर जिले के मेहर गांव में डायरिया से 300 ज्यादा मरीज अब तक हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके है. स्वास्थ विभाग की टीम ने सरकारी हॉस्टल को भी हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया है. पिछले तीन दिनों में तीन सौ से ज्यादा लोग उल्टी और दस्त के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके है. एकाएक गांव में इतने लोगों को डायरिया होने कि वजह से प्रशासन में भी हडकंप मच गया है. गांव में भी कुछ लोगों का इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ सरकारी ट्यूबवेल से गांव के 80 फीसदी घरों में पानी की सप्लाई होती है. ग्रामीणों के मुताबिक़ सरकारी ट्यूबवेल करीब 30 साल पुराना है. गर्मी के मौसम में एकमात्र इसी ट्यूबवेल से गांव के घरों में पानी सप्लाई होता है. कुछ लोग अपने निजी बोर और कुओं के पानी का उपयोग करते हैं. ये भी पढ़े :Zika Virus Patients In Pune: पुणे में मिला जीका वायरस का पांचवा मरीज, गर्भवती महिला पाई गई पॉजिटिव

लेकिन गांव के तीन मोहल्लों में ही सबसे ज्यादा लोग उल्टी-दस्त के शिकार हुए हैं. इस कारण पानी से लोगों के बीमार होने पर ग्रामीण संदेह जता रहे हैं. वही दूषित पानी की समस्या को देखते हुए गांव में पानी के टैंकर भेजे जा रहे है.जिन लोगों ने ट्यूबवेल का पानी पिया है, ज्यादातर ऐसे ही लोगों की तबियत खराब है. प्रशासन की ओर से जिला हॉस्पिटल और गांव में अस्थायी हॉस्पिटल में बनाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).