क्राइम

Jalgaon: नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल कर पिछले आठ महीनों से आरोपी कर रहा था उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य, जलगांव शहर की घटना

एक नाबालिग लड़के के साथ उसको ब्लैकमेल करके अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला जलगांव में सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Jalgaon: नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल कर पिछले आठ महीनों से आरोपी कर रहा था उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य, जलगांव शहर की घटना
Credit -Pixabay

Jalgaon : एक नाबालिग लड़के के साथ उसको ब्लैकमेल करके अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला जलगांव में सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई है. आरोपी का नाम सायत असित पांडा है और वो पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है. पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक़ जलगांव शहर के शनिपेठ पुलिस स्टेशन की हद में 8 महीनों से एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था. आरोपी ने पीड़ित लड़के की कुछ तस्वीरें मोबाइल में ली थी. इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी ने लड़के के साथ 8 महीनों तक अत्याचार किया. ये भी पढ़े :Satara Woman’s Operation Gone Wrong: सरकारी हॉस्पिटल में हाथ पैर बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर महिला का किया गलत ऑपरेशन, लीवर और किडनी में हुआ इन्फेक्शन, देखें वीडियो

इसके बाद पीड़ित लड़के की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर विभिन्न अकाउंट बनाकर उसने वायरल की . इसके बाद 28 जून को ये मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).