देश

VIDEO: महाराष्ट्र में अजीबोगरीब मामला, जलगांव के जामनेर डिपो से ST की बस चोरी, टायर पंचर होने पर चोर रास्ते में लावारिस छोड़कर भागा

जलगंव के जामनेर एसटी डिपो से सोमवार तड़के एक नई MSRTC बस चोरी हो गई. आरोपी बस को शाहपुर गांव की ओर ले गया, लेकिन सामने का टायर पंचर होने के कारण बस को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: महाराष्ट्र में अजीबोगरीब मामला, जलगांव के जामनेर डिपो से ST की बस चोरी, टायर पंचर होने पर चोर रास्ते में लावारिस छोड़कर भागा
MSRTC Bus

MSRTC Bus Theft: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के जलगांव जिले में स्थित जामनेर डिपो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोमवार, 10 अगस्त की तड़के एक अज्ञात व्यक्ति डिपो में खड़ी नई एसटी बस को चोरी कर ले गया.

हालांकि, आरोपी बस को ज्यादा दूर नहीं ले जा सका और सामने का टायर पंचर होने के कारण उसे शाहपुर गांव के पास रास्ते में ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी काफी वायरल हो रहा है.  यह भी पढ़े:  जबलपुर में अजीबोगरीब मामला, तालाब किनारे चरने गईं 4 भैंसें रहस्यमय तरीके से गायब, शिकायत के बाद तलाश में जुटी पुलिस

चूरी हुई बस

तड़के ढाई बजे घटी घटना, ग्रामीणों ने दी सूचना

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजीकरण संख्या MH 19 NE 4214 वाली यह नई एसटी बस सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे जामनेर डिपो से गायब हुई थी. आरोपी बस को चलाकर शाहपुर गांव की तरफ ले जा रहा था.

जामनेर तालुका में खड़की नदी पुल के पास अचानक बस का अगला टायर पंचर हो गया, जिसके चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सका. इसके बाद आरोपी बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर लावारिस एसटी बस खड़ी देखी, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

पुलिस में मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही जामनेर डिपो के प्रबंधक दिनेश नाईक ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस की पहचान की. इसके बाद उन्होंने जामनेर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है.

डिपो परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीरें कैद हो गई हैं. पुलिस फिलहाल फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

डिपो की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एसटी डिपो की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि आरोपी ने डिपो के सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर बस को बाहर कैसे निकाला और उसके पास वाहन की चाबी कैसे आई. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2026 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).