देश

Satara: सरकारी हॉस्पिटल में हाथ पैर बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर महिला का किया गलत ऑपरेशन, लीवर और किडनी में हुआ इन्फेक्शन, देखें वीडियो

सातारा में एक महिला का परिवार नियोजन का ऑपरेशन गलत तरीकें से किया गया. जिसके कारण उसकी जान पर आफत आ गई है. ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छेद हो गया है और संक्रमण हर जगह फैल गया है.

Satara: सरकारी हॉस्पिटल में हाथ पैर बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर महिला का किया गलत ऑपरेशन, लीवर और किडनी में हुआ इन्फेक्शन, देखें वीडियो
Credit -Pixabay

Satara: सातारा में एक महिला का परिवार नियोजन का ऑपरेशन गलत तरीकें से किया गया. जिसके कारण उसकी जान पर आफत आ गई है. ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छेद हो गया है और संक्रमण हर जगह फैल गया है. इससे किडनी और लिवर में बड़ा संक्रमण होने की जानकारी सामने आई है.

ये लापरवाही सातारा के सोनवडे के सरकारी हॉस्पिटल में सामने आई है. इस घटना में हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है. इस हादसे के बाद ऑल इंडिया पँथर सेना के नेता दीपक केदार ने भी महिला का वीडियो ट्विटर एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इसके बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर ने अब बड़ा कदम उठाया है. ये भी पढ़े :Suicide Video: कर्मचारी ने ऑफिस के चौथे मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड का वीडियो आया सामने

देखें वीडियो :

चाकणकर ने ट्विटर एक्स पर ट्वीट करते हुए इस मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए है.संबंधित घटना बेहद गलत है और न केवल एक व्यक्ति की बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद करनेवाली है. राज्य महिला आयोग ने संबंधित घटना का संज्ञान लिया है और सुबह से ही जांच शुरू कर दी है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसा चाकणकर ने अपने ट्वीट में लिखा है.

जानकारी के मुताबिक़ सातारा के पाटण के सोनावड़े में रहने वाली एक महिला ने सोनावड़े सरकारी हॉस्पिटल में परिवार नियोजन सर्जरी कराई थी. ऑपरेशन के समय महिला कह रही थी कि उसे दर्द हो रहा है, लेकिन डॉक्टर ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठुसकर, कई घंटों तक उसका बेरहमी से ऑपरेशन किया. जब उसे होश आया तो उसके पेट में दर्द होने लगा. लेकिन डॉक्टर ने उन्हें सलाइन से पेनकिलर देकर डिस्चार्ज कर दिया. इसके बाद फिर वही हुआ.

इसके बाद महिला को सोनोग्राफी के लिए पाटण ले जाया गया. उस वक्त महिला का पेट सूजा हुआ था. उस समय कराड के कुटीर हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन उन्होंने भी केवल पेनकिलर ही दीं. लेकिन दवाएं भी काम नहीं कर रही थी. महिला को असहनीय दर्द हो रहा था. उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था. इसके बाद परिजनों ने महिला को सातारा के सिविल हॉस्पिटल ले जाने का फैसला किया. लेकिन यहां भी महिला की कोई भी सोनोग्राफी नहीं कर रहा था, तो परिवार ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

उन्हें भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज शुरू किया गया. इसी बीच महिला को एहसास हो गया था कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है.' इसके बाद उनकी जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. उनके पेट में छेद था और हर जगह इन्फेक्शन था.इससे किडनी और लिवर में संक्रमण भी होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. परिवार नियोजन का ऑपरेशन गलत हो जाने के कारण डॉक्टर ने महिला के पेट से ट्यूब निकाल दी. इसके बाद भी महिला का दर्द कम नहीं हुआ. डॉक्टर ने तीन महीने बाद एक और ऑपरेशन की सलाह महिला के परिजनों को दी है.

इस घटना के बाद सातारा जिले के अध्यक्ष आदित्य गायकवाड ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की. इसके बाद कई दिनों से वे हॉस्पिटल के विरोध में अनशन कर रहे है. इसके बाद सोनवडे सरकारी हॉस्पिटल के एक व्यक्ति को सस्पेंड किया गया है. तो वही दो लोगों की जांच की जा रही है. इस दौरान ऑल इंडिया पॅन्थर सेना की ओर से आरोपियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की गई है. इसके साथ ही महिला का इलाज बड़े हॉस्पिटल में किया जाएं और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की मदद की मांग भी की गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).