Suicide Video: कर्मचारी ने ऑफिस के चौथे मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड का वीडियो आया सामने
रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे फ्लोर से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नरेश साहू के तौर पर हुई है.
छत्तीसगढ़: रायपुर के नया रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे फ्लोर से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नरेश साहू के तौर पर हुई है. मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में काम करता था. शुक्रवार को हादसे के बाद पर्यावास भवन परिसर में हड़कंप मच गया. राखी थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.
छत्तीसगढ़: रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे माले से युवक ने कूदकर की खुदकुशी#Chhattisgarh #Raipur #viralvideo #VistaarNews pic.twitter.com/9Xb7bVyP4J
— Vistaar News (@VistaarNews) July 5, 2024
घटना की जानकारी मिलते ही फौरन राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मृतक के ऑफिस के साथ उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

