Leopard In Pune Road: अचानक सड़क पर गाडियों के सामने आया तेंदुआ, पुणे के दिवेघाट की घटना, ग्रामीणों ने यहां से सफ़र करनेवालों से सतर्क रहने के लिए कहा-Video
पुणे के दिवेघाट में सड़क पर अचानक एक तेंदुआ आ गया. बीच सड़क से वाहनों के बीच से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया.
Leopard In Pune Road: पुणे के प्रसिद्ध सासवड रोड पर दिवे घाट पर एक तेंदुए के सड़क पार करने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेंदुआ सड़क पार करता नजर आ रहा है. इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक घायल तेंदुआ बीच सड़क पर बैठा हुआ था. इस घटना के बाद वन विभाग तेंदुए की तलाश कर रहा है और स्थानीय ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है.
कल दिवे घाट में तेंदुए के वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी सामने आई है की ,' 5 जुलाई 2024 को दिवे घाट में यात्रियों ने एक तेंदुए को देखा. हालांकि, कई लोगों ने कहा था कि 5 जुलाई के बाद से तेंदुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उस वक्त तेंदुए की ऐसी कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया था. हालांकि ग्रामीण सतर्क थे. ये भी पढ़े :जमीन पर दौड़ने वाला घोड़ा नदी में तैरता आया नजर, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो :
पुण्यात दिवेघाटात दिवसा बिबट्याचे दर्शन झाल्याचं व्हिडीओ वायरल pic.twitter.com/hAsJxzq22x
— mr been (@mrbeen979619) July 6, 2024
लेकिन कल सासवड से वडकी आते समय वडकी के लोगों ने वडकी से तीसरे मोड़ पर एक तेंदुए को पहाड़ से नीचे उतरते हुए देखा और अचानक तेंदुए के सड़क पार कर जाने से बाइक सवार घबरा गए. कुछ लोग इस समय बाइक के एक्सीडेंट से बच गए. इसी दौरान मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बनाया गया. वो अब वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर '@mrbeen979619' के नाम से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर इससे पहले भी इस घाट में तेंदुए के दिखाई देने के वीडियो वायरल हुए थे. इसके बाद अब यहां से सफ़र करनेवाले लोगों को ग्रामीण लोगों ने अलर्ट रहने के लिए कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

