Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' की शूटिंग हुई शुरू, जल्द होगा रिलीज का ऐलान (Watch Video)
बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (YRF) का स्पाई यूनिवर्स लगातार धमाल मचा रहा है और अब इसमें एक और धमाकेदार फिल्म जुड़ने जा रही है. जी हां, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है.
Alpha: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (YRF) का स्पाई यूनिवर्स लगातार धमाल मचा रहा है और अब इसमें एक और धमाकेदार फिल्म जुड़ने जा रही है. जी हां, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है. निर्माता आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन शिव रावल कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स सीरीज "द रेलवे मैन" का निर्देशन किया था. 'अल्फा' के साथ, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिसमें पहले से ही 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ 'टाइगर' और 'वॉर' फ्रेंचाइजी शामिल हैं.
हाल ही में, फिल्म के मेकर्स ने एक छोटे से प्रोमो वीडियो का अनावरण किया, जिसमें आलिया भट्ट की आवाज सुनाई दे रही है, जो "अल्फा" का अर्थ बता रही हैं. वीडियो में "अल्फा" को मिशन के नाम के रूप में दर्शाया गया है, जहां आलिया भट्ट और शरवरी वाघ सुपर एजेंट के रूप में नजर आएंगी.
अल्फा की शूटिंग शुरु
View this post on Instagram
अभी फिल्म की रिलीज डेट या बाकी कलाकारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, यश राज फिल्म्स की ओर से लगातार स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के लिए नई फिल्मों की घोषणा की जा रही है, जिससे जासूसी सिनेमा के शौकीनों में जबरदस्त उत्साह है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

