International Mother’s Day 2024: कब है अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस? जानें इसका इतिहास एवं महत्व!
‘माँ’ दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है. माँ और बच्चे का रिश्ता अन्य सभी रिश्तों में महान होता है, क्योंकि उनके बीच यह रिश्ता नौ माह पूर्व गर्भ में ही शुरू हो जाता है. माँ का प्रेम, समर्पण, और त्याग ही मातृत्व दिवस का मूल स्वरूप है, जिसे पिछले कई सालों से मई के दूसरे रविवार को मनाया जा रहा है.