देश

Ghaziabad Dog Attack Video: गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक, पालतू जर्मन शेफर्ड ने सोसाइटी में साइकिल चला रही 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद में पालतू कुत्तों का खौफ बढ़ गया है. इस बार गाजियाबाद के अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में एक 6 साल की बच्ची पर जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने हमला किया है. पालतू कुत्ते ने बच्ची पर तब हमला किया. जब वह सोसाइटी के परिसर में साइकिल चल रही थी.

Ghaziabad Dog Attack Video: गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक, पालतू जर्मन शेफर्ड ने सोसाइटी में साइकिल चला रही 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला
German Shepherd - Twitter

Ghaziabad Dog Attack Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पालतू कुत्तों का खौफ बढ़ गया है. इस बार गाजियाबाद के अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी (Ajnara Integrity Society) में एक 6 साल की बच्ची पर जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने हमला किया है. पालतू कुत्ते ने बच्ची पर तब हमला किया. जब वह सोसाइटी के परिसर में साइकिल चल रही थी. उसी समय उस पर हमला कर कलाई में काट लिया. जिससे वह जख्मी हो गई.

बच्ची पर कुत्ते द्वारा हमले करने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सोसायटी में साइकिल चल रही है. इसी बीच एक महिला पालतू जर्मन शेफर्ड को सोसाइटी में घुमा रही थी. अचानक से कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर उसके कलाई में काट कर उसे जख्मी कर दिया. हालांकि बच्ची को जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बच्ची पर और हमला करता. लेकिन उसे घुमा रही महिला ने जोर से अपनी और खिंच लिया. जिससे बच्ची खूंखार कुत्ते से बच गई. यह भी पढ़े: Dog Attack in UP: अमरोहा में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर किया हमला, स्थानीय लोगों ने मासूम को बचाया; सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला:

वहीं बच्ची को कुत्ते द्वारा काटने के बाद पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है. बताना चाहेंगे कि गाजियाबाद में पालतू कुत्तों द्वारा काटने का पहला मामला नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).