Dog Attack in UP: अमरोहा में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर किया हमला, स्थानीय लोगों ने मासूम को बचाया; सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो
अमरोहा में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

देश के अलग-अलग हिस्‍सों से आवारा कुत्तों के आतंक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कुत्तों के आतंक का एक वीडियो सामने आया हैं. इस वीडियो में एक बच्‍ची पर उसके घर के बाहर कुछ कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आवारा कुत्ते बच्‍ची का पीछा करते दिखाई दें रहे हैं. वीडियो फुटेज में नजर आता है कि बच्‍ची खुद को आवारा कुत्तों से बचने के लिए सड़क पर दैडने लगती है, लेकिन बच्‍ची का यह प्रयास कामयाब नहीं हुआ है और बच्ची सड़क पर गिर जाती है और जब तक स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए आते हैं तब तक कुत्ते उसे घसीटते हैं.