Manish Paul Joins Varun Dhawan and Janhvi Kapoor: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में शामिल हुए मनीष पॉल!
लोकप्रिय मनोरंजनकर्ता मनीष पॉल फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में शामिल हो गए हैं. यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें पहले से ही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Manish Paul Joins Varun Dhawan and Janhvi Kapoor: लोकप्रिय मनोरंजनकर्ता मनीष पॉल फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में शामिल हो गए हैं. यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें पहले से ही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनीष पॉल की भूमिका को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके शामिल होने से फिल्म में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है. Baahubali - Crown of Blood Trailer: 'बाहुबली' की अनदेखी कहानियों का होगा खुलासा, एनिमेटेड सीरीज 'बाहुबली - क्राउन ऑफ ब्लड' का ट्रेलर हुआ रिलीज (Watch Video)
मनीष पॉल अपने कॉमेडी टाइमिंग और शानदार होस्टिंग के लिए जाने जाते हैं. यह पहली बार नहीं है जब वह वरुण धवन के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों को फिल्म 'जुग जुग जियो' में एक साथ देखा गया था. वहीं, जाह्नवी कपूर के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी.
View this post on Instagram
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मनीष पॉल के शामिल होने की खबर से निश्चित रूप से इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गया है. फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

