Lok Sabha Election 2024: '60 साल राज करने के बाद भी गरीबी नहीं हटा पाई कांग्रेस', महाराष्ट्र के माढा में बोले पीएम मोदी (Watch Video)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल के अंतर को देख रहे हैं. कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वो काम हमने 10 साल में करके दिखाया है.
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल के अंतर को देख रहे हैं. कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वो काम हमने 10 साल में करके दिखाया है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जनता के आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.
कांग्रेस ने जनता से किया हुआ अपना वादा पूरा नहीं किया: PM मोदी
#WATCH माढा, महाराष्ट्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा… pic.twitter.com/BTwDKGbp67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया. इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई. 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं. इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं. सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है.
'60 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पाई'
#WATCH माढा, महाराष्ट्र: एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे...लेकिन गरीबी हटाया नहीं और आपके आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़… pic.twitter.com/Zje51CWaEg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
' 15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे. तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया. अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है. एक वो दिन था और एक आज का दिन है वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे. जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है.'
हमने 10 साल में कई विकास के कार्य किए: पीएम मोदी
#WATCH माढा, महाराष्ट्र: एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल के अंतर को देख रहे हैं। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वो काम हमने 10 साल में करके दिखाया है।" pic.twitter.com/3gEnRPuKER
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
लोगों को मोदी की गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कह कि 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी. कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं. हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना ये मोदी की गारंटी है.
'हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मोदी की गारंटी'
महाराष्ट्र: एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा… pic.twitter.com/cpdxIJFUlo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024
नारी शक्ति पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है. मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है. बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं. अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

