'शाकाहारी होने पर गर्व' वाले ट्वीट पर फूड ब्लॉगर Nalini Unagar पर भड़की Swara Bhaskar, बोलीं - 'मुझे शाकाहारियों की यह आत्मसंतोषजनक धार्मिकता समझ में नहीं आती'
हाल ही में, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फूड ब्लॉगर नलिनी उनगर के "शाकाहारी होने पर गर्व" वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की. रविवार को नलिनी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भोजन की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फ्राइड राइस और पनीर की डिश शामिल थी.