Madhya Pradesh Water Crisis: मध्यप्रदेश के छतरपुर के बेहरवारा गांव में पानी का भीषण संकट, महिलाओं और बच्चों को दूर से लाना पड़ा है पानी-Video
पानी नहीं तो कुछ नहीं, ऐसा हम कई वर्षों से सुन रहे है. बड़े -बड़े शहरों में ही नहीं पानी की भीषण समस्या गांवों में भी है. मध्यप्रदेश के छतरपुर के बेहरवारा गांव में भी पानी की समस्या कई महीनों से चल रही है.
पानी नहीं तो कुछ नहीं, ऐसा हम कई वर्षों से सुन रहे है. बड़े -बड़े शहरों में ही नहीं पानी की भीषण समस्या गांवों में भी है. मध्यप्रदेश के छतरपुर के बेहरवारा गांव में भी पानी की समस्या कई महीनों से चल रही है. दिल्ली में पानी की समस्या के बाद दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के छतरपुर के आसपास के गांवों में भी पानी के लिए महिलाओं और छोटे -छोटे बच्चों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है.
दिल्ली में तो टैंकर्स की मदद से लोगों को पानी दिया जा रहा है. लेकिन इन्हें गांव छोड़कर नदी से पानी लाना पड़ रहा है और वहां का पानी पूरी तरह से सुख चूका है. जो बचा हुआ पानी है, वही से इन्हें थोडा बहुत पानी मिला रहा है. छतरपुर के बेहरवारा गांव में रोजाना महिलाओं और छोटे -छोटे बच्चों को दूर -दराज से पानी के बचे हुए श्रोतो से पानी लाना पड़ रहा है. ये भी पढ़े :Nashik Water Shortage: नासिक के चोलमुख गांव में पानी की किल्लत, जान जोखिम में डालकर महिलाएं कुएं में उतरकर पानी लाने पर मजबूर- VIDEO
देखें वीडियो :
#WATCH छतरपुर (मध्य प्रदेश): बेहरवारा गांव में जल संकट की वजह से आदिवासी समुदाय को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/fQFKz5cf8L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2024
गर्मी के बाद से ही इन्हें पानी की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है. गांव के हैंडपंप खराब हो जाने की वजह से और पानी का दूसरा किसी भी तरह का श्रोत नहीं होने की वजह से इन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है. आप देख सकते है की किस तरह पत्थरों के बीच में जाकर थोडा -थोडा करके ये लोग पानी बर्तनों में भर रहे है और इसे लेकर जा रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

