बॉलीवुड

Fathers Day 2024: फादर्स डे पर Sara Ali Khan ने पिता Saif Ali Khan के लिए शेयर की स्पेशल पोस्ट, कहा- 'आप हमेशा मेरे हो' (View Pics)

फादर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही एक खास कैप्शन भी लिखा है.

Fathers Day 2024: फादर्स डे पर Sara Ali Khan ने पिता Saif Ali Khan के लिए शेयर की स्पेशल पोस्ट, कहा- 'आप हमेशा मेरे हो' (View Pics)
Sara Ali Khan (Photo Credits: Instagram)

Fathers Day 2024: फादर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही एक खास कैप्शन भी लिखा है. सारा ने लिखा, "कभी पेरेंट्स और कभी पार्टनर इन क्राइम. अब्बा, आप हमेशा मेरे हो." Fathers Day: वरुण धवन ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की तस्वीर, नन्ही परी के नन्हें हाथों ने फैंस का जीता दिल (View Pics)

तस्वीरों में सारा और सैफ की केमिस्ट्री को देख फैन्स भी खुशी से झूम उठे हैं. एक तस्वीर में सारा अली खान पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं जबकि सैफ कैदी की पोशाक में दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ब्लैक सूट में हैं और बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

देखें सारा और सैफ का खास बॉन्ड:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

सारा की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं की बारिश की है. यह पोस्ट बाप-बेटी के रिश्ते की मिठास को बखूबी बयां करता है और दर्शकों को दिल छू लेने वाले पलों का एहसास कराता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).