Father’s Day 2026 Messages: हैप्पी फादर्स डे! अपने पापा को इन हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings के जरिए दिलाएं खास होने का एहसास
बच्चों के जीवन में पिता के निस्वार्थ योगदान, सुरक्षा और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को यह विशेष दिन समर्पित किया जाता है. इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने पिता को सरप्राइज देकर स्पेशल फील कराते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनें पापा को हैप्पी फादर्ड डे विश करके उन्हें खास होने का एहसास दिला सकते हैं.
Father’s Day 2026 Messages In Hindi: संतान के जीवन में मां (Mother) की ममता और उनके आंचल की तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती, लेकिन परिवार की नींव को मजबूती देने में पिता (Father) के त्याग और बलिदान का योगदान भी उतना ही अतुलनीय है. पिता परिवार का वह निस्वार्थ योद्धा होता है जो बिना कुछ कहे बच्चों की खुशियों और उनके सुनहरे भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करता है. इसी निस्वार्थ प्रेम, सुरक्षा और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' यानी पितृ दिवस (Father’s Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यह खास दिन 21 जून 2026 को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है.
बच्चों के जीवन में पिता के निस्वार्थ योगदान, सुरक्षा और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को यह विशेष दिन समर्पित किया जाता है. इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने पिता को सरप्राइज देकर स्पेशल फील कराते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपनें पापा को हैप्पी फादर्ड डे विश करके उन्हें खास होने का एहसास दिला सकते हैं.





अकेले पिता के संघर्ष से हुई थी इस दिन की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस को मनाने की शुरुआत का मुख्य श्रेय अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डॉड (Sonora Smart Dodd) को जाता है. सोनोरा की मां का देहांत बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद उनके पिता विलियम स्मार्ट ने अकेले ही मां और बाप दोनों की जिम्मेदारी निभाते हुए सोनोरा और उनके भाई-बहनों की परवरिश की.
पिता के इसी कठिन संघर्ष, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए सोनोरा ने पिताओं के सम्मान में एक विशेष दिन समर्पित करने का प्रस्ताव रखा. उनके इस प्रयास के फलस्वरूप पहली बार 19 जून 1910 को आधिकारिक तौर पर इस दिवस का आयोजन किया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने दी आधिकारिक मान्यता
शुरुआती आयोजन के बाद, साल 1916 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को मनाने के सुझाव को अपनी मंजूरी दी. इसके बाद, साल 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने एक आधिकारिक घोषणा जारी कर हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' सेलिब्रेट करने का ऐलान किया। तब से यह परंपरा वैश्विक स्तर पर निभाई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2026 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

