देश

Road Accident In Udaipur: ट्रेलर ने सड़क से पैदल चल रहे लोगों को कुचला, टक्कर के बाद खाई में गिरा ट्रक, हादसे में 4 लोगों की मौत

राजस्थान के उदयपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ट्रेलर ने सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. इस दौरान ट्रेलर ट्रक और डम्पर ट्रक की टक्कर भी हुई.

Road Accident In Udaipur: ट्रेलर ने सड़क से पैदल चल रहे लोगों को कुचला, टक्कर के बाद खाई में गिरा ट्रक, हादसे में 4 लोगों की मौत
Road Accident (img: File photo)

राजस्थान के उदयपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक ट्रेलर ने सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. लोगों को कुचलते ही ट्रेलर खाई में गिर गया. बताया जा रहा है की हादसा ट्रक का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ.

इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी भी सामने आई.इस दौरान ट्रेलर ट्रक और डम्पर ट्रक की टक्कर भी हुई. ये भी पढ़े :हैदराबाद: दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज से कूदकर सुसाइड की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची युवती की जान

पुलिस के मुताबिक़ तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले एक डंपर को पीछे से टक्कर मारी और डिवाइडर पर चल रही दो महिलाओं को और एक पुरुष को कुचलते हुए ट्रेलर खाई में जाकर गिरा. इस घटना में चौथा मरनेवाला व्यक्ति ट्रेलर चालक बताया जा रहा है. क्लीनर भी गंभीर रूप से इस हादसे में जख्मी हुआ है. इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).