देश

Sikkim Landslide: मंगन जिले को सिक्किम के अन्य जिलों से जोड़ने वाली एक सड़क भूस्खलन के बाद बही, आवागमन में बाधा, कई पर्यटक फंसे-Video

Sikkim Landslide: मंगन जिले को सिक्किम के अन्य जिलों से जोड़ने वाली एक सड़क भूस्खलन के बाद बही, आवागमन में बाधा, कई पर्यटक फंसे-Video
Credit -ANI

सिक्किम के मंगन जिले में भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है. मंगन जिले की सड़क बारिश की वजह से बह जाने के कारण सैकड़ो पर्यटक फंस गए है.सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा पर्यटकों को निकालने का काम सोमवार को शुरू हो सकता है.

चुंगथांग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट किरण थाटल ने बताया कि अगर मौसम सही रहा तो लोगों को निकालने की प्रक्रिया हवाई या सड़क मार्ग से की जाएगी. अब तक मौसम के कारण परिस्थितियां प्रतिकूल थीं. इसलिए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू नहीं किया जा सका. ये भी पढ़े :Mumbai Weather Forecast: कैसा रहेगा मुंबई में आज का तापमान, जाने मौसम का हाल

देखें वीडियो :

अधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन फंसे हुए पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है. उन्हें लाचुंग शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा. साथ ही बहुत कम कीमत पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा. अगर किसी भी पर्यटक को कई असुविधा होती है तो उन्हें लाचुंग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए है. बता दें की भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पर्यटकों के साथ -साथ यहां के निवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).