देश

Sambhaji Nagar Shocker: मोबाइल लेने के शक में दोस्त ने ही कर दी हत्या, घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर में खलबली

छत्रपति संभाजीनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमें मोबाइल लेने के शक में एक दोस्त ने ही दुसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया.

Sambhaji Nagar Shocker: मोबाइल लेने के शक में दोस्त ने ही कर दी हत्या, घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर में खलबली
Credit -File image

छत्रपति संभाजीनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमें मोबाइल लेने के शक में एक दोस्त ने ही दुसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया.छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड़ शहर में ये घटना सामने आई है. मृतक का नाम सुभाष कांबले बताया जा रहा है.

तो वही अजहर अख्तर आरोपी का नाम है. इस मामले में अख्तर के खिलाफ कन्नड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच चल रही है. ये भी पढ़े :Jharkhand: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक, मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर; दो गिरफ्तार

पूरी जानकारी के मुताबिक़ मोबाइल लेने के शक में सुभाष के दोस्त अजहर ने उसके साथ मारपीट की. इस मारपीट में सुभाष बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची. इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).