CCTV Compulsory In Liquior Shop: अब सभी शराब की दुकानों के मेन काउंटर पर सीसीटीवी अनिवार्य! राज्य उत्पादन शुल्क का अभियान
शराब की बिक्री करनेवाले शॉप्स के लिए दुकानों के काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. हाल ही में मुंबई में वर्ली हिट-एंड-रन मामले और मई में पुणे में पोर्श दुर्घटना के मद्देनजर, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है. अब बार और पब के रेस्टोरेंट में मुख्य काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है.