देश

Nashik Road Accident: नाशिक के मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ था ट्रक और कार का एक्सीडेंट, अब वीडियो आया सामने-Video

मुंबई -आगरा नेशनल हाईवे के नाशिक के आड़गांव के पास एक भीषण हादसा सामने आया था. जिसमें आयशर और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई थी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. अब इस पूरे एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Nashik Road Accident: नाशिक के मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ था ट्रक और कार का एक्सीडेंट, अब वीडियो आया सामने-Video
Road Accident (img: File photo)

 Nashik Road Accident : नाशिक के आड़गांव के पास एक भीषण हादसा सामने आया था. जिसमें आयशर और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई थी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. ये टक्कर इतनी भयानक थी की ब्रेजा कार चकनाचूर हो गई थी .इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

अब इस एक्सीडेंट का वीडियो फुटेज सामने आया है. जिसमें आप देख सकते है की किस तरह ये एक्सीडेंट हुआ. आप देख सकते है की मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे से तेज रफ़्तार से गाड़ियां दौड़ रही है और इसी दौरान एक तेज रफ़्तार आयशर विपरीत दिशा से आ रही कार के ऊपर चढ़ जाता है. इस एक्सीडेंट में दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो जाती है. ये भी पढ़े :Nashik Fatal Accident: आयशर और ब्रेजा कार के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की जगह पर मौत, नाशिक में भीषण सड़क हादसा

देखें वीडियो :

इसके बाद आयशर गाडी सड़क के किनारें पर लगे पेड़ से टकरा जाती है. कार भी गोल घूमकर एक जगह रुक जाती है. एक्सीडेंट के बाद नागरिक दोनों वाहनों की तरफ दौड़ लगाते है. लेकिन कार में मर चुके लोगों को देखकर किसी की भी हिम्मत नहीं होती है. इस एक्सीडेंट का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस को भी इसकी मदद हो सकती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).