देश

Madhya Pradesh Suicide: पति के हमेशा विवाद से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम! चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, मध्यप्रदेश के मंदसौर की घटना

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें पति से विवाद होने पर पत्नी ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी.

Madhya Pradesh Suicide: पति के हमेशा विवाद से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम! चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, मध्यप्रदेश के मंदसौर की घटना
Credit -Latestly.Com

Madhya Pradesh Suicide : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें पति से विवाद होने पर पत्नी ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इया हादसे में महिला बच गई, लेकिन चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने महिला और बच्चों को बाहर निकाला.

लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.चारों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए गरोठ सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं. बच्चों की पहचान बंटी 9 वर्ष, अनुष्का 7 वर्ष, मुस्कान 4 वर्ष और कार्तिक वर्ष के रूप में की गई है. ये भी पढ़े :चिनाब नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव पाकिस्तान में बरामद

जानकारी अनुसार पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था. इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपने चारों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. महिला सुगना बाई का पति रोबु सिंह कंबल बेचने का काम करता है. ज्यादातर समय वह कंबल बेचने के काम से बाहर ही रहता है.कुछ दिनों पहले ही ये घर वापस आया था. आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. पति ने घटना के एक दिन पहले भी पत्नी के साथ मारपीट की थी.

जिसके बाद महिला रात भर गांव में बनी आंगनवाड़ी स्कूल में अपने बच्चों को लेकर रुकी थी. सुबह महिला ने अपने चारों बच्चों के साथ जाकर अपने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी.गांव के लोगों ने जैसे-तैसे महिला को तो बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों की मौत हो गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).