Solar Eclipse 2024 Date and Sutak Timings: भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए सूतक काल, दृश्यता, सावधानियां और इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां
साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है, जो वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. वलयाकार सूर्य ग्रहण साल की सबसे प्रतीक्षित खगोलीय घटनाओं में से एक है, जो सर्व पितृ अमावस्या के साथ मेल खाता है और चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद पड़ रहा है.