Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Day 1 Live Scorecard: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगा रोमांचक टेस्ट मैच, यहां देखें लाइव स्कोर
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है. श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट 2024 का पहला दिन गुरुवार 26 सितंबर से गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने गॉल में फिर से टॉस जीता और बिना किसी आश्चर्य के फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसका मतलब है कि न्यूजीलैंड एक बार फिर आखिरी में बल्लेबाजी करेगा, क्योंकि उम्मीद है कि यह पिच फिर से टर्नर होगी. मैच कुछ देर के लिए बारिश के कारण रुका भी था मगर फिर से खेल शुरू हो गया है.
बता दें कि गॉल में पहले टेस्ट में 63 रनों की जीत से आत्मविश्वास से लबरेज श्रीलंका की टीम श्रृंखला पर कब्जा करना चाहेगी. बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या पहले मैच में स्टार रहे थे। उन्होंने दोनों पारियों में (9/204) विकेट लिए थे, जिससे श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया.
New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Scorecard
कई फैन्स को इस मैच के स्कोरकार्ड जानने की भी उत्सुकता है. आप श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का Scorecard यहां देख सकते हैं. यदि ये मैच श्रीलंका जीतती है तो सीरीज 2-0 से जीत जाएगी, अगर न्यूजीलैंड वापसी करती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगा. टेस्ट ड्रा रहा तब मेजबान टीम सीरीज जीत जाएगी.
श्रीलंकाई टीम काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थी, लेकिन बीते कुछ महीने इस टीम के लिए शानदार रहे. बेशक उनके नाम अब तक कोई बड़ी सीरीज जीत नहीं आई, लेकिन वो लगातार बड़ा उलटफेर कर रहे हैं. यह श्रीलंका की लगातार दूसरी टेस्ट जीत थी, इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. हालांकि, वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गए, लेकिन दौरे के अंतिम टेस्ट में उन्हें जीत मिली. डी सिल्वा ने ओवल की जीत को टीम का मनोबल बढ़ाने का श्रेय दिया
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

