Video: विप्रो कंपनी का मैनेजर बताकर मेट्रिमोनियल वेब साइट से 17 युवतियों को दिया शादी का झांसा, रूपए भी ठगे, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेट्रिमोनियल वेब साइट से युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करनेवाले एक शख्स को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राहुल चतुर्वेदी बताया जा रहा है.
Video: मेट्रिमोनियल वेब साइट से युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करनेवाले एक शख्स को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राहुल चतुर्वेदी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है की शख्स ने 17 लड़कियों को शादी का झांसा दिया था और उनके साथ ठगी की थी. आरोपी उच्च शिक्षित भी है. जानकारी ये भी सामने आई है की वो पहले विप्रो कंपनी बेंगलोर में बड़े पद पर नौकरी पर था.
कुछ दिन पहले एक युवती ने आरोपी के खिलाफ बिसरख पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. जिसमें उसने पुलिस को बताया था की ,' राहुल नाम के व्यक्ति ने उसको शादी का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी की है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने इसके बाद जानकारी के आधार पर आरोपी को राधा स्काई सोसाइटी से गिरफ्तार किया. नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस बारे में जानकारी दी. ये भी पढ़े:UP: बलिया में शादी का झांसा देकर युवती से सिपाही ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
युवतियों को शादी का झांसा देनेवाला ठग गिरफ्तार
#Noida राहुल चतुर्वेदी #IIM बेंगलोर से पासआउट है। विप्रो कंपनी बेंगलोर में 1.37 लाख सेलरी पर रीजनल मैनेजर रह चुका है। मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर 35 उम्र वाली कुल 17 युवतियों से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उनको ठगा। #viralvideo #Police pic.twitter.com/V4XaUZ5R6Q
— News & Features Network (@newsnetmzn) September 24, 2024
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की मेट्रिमोनियल वेब साइट से अपनी प्रोफाइल में अपने आपको विप्रो कंपनी का रीजनल मैनेजर एचआर बताता था और कई युवतियों से संपर्क करता था और उनको प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उनसे आईफोन और पैसों की ठगी करता था. उन्होंने बताया की आरोपी राहुल ने पीड़िता से 2 लाख रूपए कैश और महंगा फ़ोन शादी का झांसा लेकर ले लिया और इसके बाद उसने पीड़िता से संबंध तोड़ दिए. उन्होंने बताया की आरोपी 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

