एजेंसी न्यूज

UP: बलिया में शादी का झांसा देकर युवती से सिपाही ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि दीपक शाह ने शादी का झांसा देकर 2018 से कई बार उसके साथ बलात्कार किया लेकिन अब उसके साथ शादी करने से इनकार कर रहा है।

UP: बलिया में शादी का झांसा देकर युवती से सिपाही ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि दीपक शाह ने शादी का झांसा देकर 2018 से कई बार उसके साथ बलात्कार किया लेकिन अब उसके साथ शादी करने से इनकार कर रहा है. यह भी पढ़ें : BJP का बड़ा खेल! प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

दीपक रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे का निवासी है. उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर दीपक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्‍कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. उन्‍होंने बताया कि दीपक वाराणसी में आरक्षी के पद पर कार्यरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).