Mumbai Shocker: मुंबई में हुई शर्मनाक घटना! चोर होने के शक में 2 नाबालिग लड़को की पिटाई, नंगा करके घुमाया, मामले में एक की गिरफ्तारी
मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो नाबालिग लड़को को चोर होने के शक में पिटाई की गई. घटना जुहू की बताई जा रही है.
Mumbai Shocker: मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो नाबालिग लड़को को चोर होने के शक में पिटाई की गई. घटना जुहू की बताई जा रही है. इस घटना में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि दो लोग फरार बताएं जा रहे है. गिरफ्तार हुए शख्स का नाम सूरज पाटवा है.
इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार को सुबह एक 17 साल का लड़का और एक 14 साल का लड़का, दोनों भाई थे, दोनों को जुहू इलाके में घूमते हुए देखा गया. इस दौरान आरोपी सूरज पाटवा और और उसके साथियों को लगा की ये दोनों चोरी या फिर घर में सेंध लगाने का प्लान बना रहे है, जिसके कारण इन लोगों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और उनके बाल काटकर उन्हें नंगा करके घुमाया और उनकी पिटाई भी की. ये भी पढ़े:Man Attacked With Chopper: मुंबई के धारावी में मोबाइल देने से मना करने पर शख्स पर धारदार हथियार से हमला, 4 गिरफ्तार
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और इसके बाद लड़को को छोड़ दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़कों की दादी ने जुहू पुलिस ने संपर्क किया. इसके बाद आरोपी पाटवा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में जांच चल रही है.
किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बाद में लड़कों को छोड़ दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लड़कों की दादी ने जुहू पुलिस से संपर्क किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

