Video: इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चे की पिटाई, करंट की कुर्सी पर बिठाने का दिखाया डर, अलीगढ शहर की घटना का सीसीटीवी आया सामने
उत्तरप्रदेश के अलीगढ के लोधी थाना क्षेत्र के अलीगढ और पलवल हाईवे के पास स्थित रेडिएंट स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बच्चा अंडर केजी का है.
Video: उत्तरप्रदेश के अलीगढ के लोधी थाना क्षेत्र के अलीगढ और पलवल के हाईवे के पास स्थित रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में एक बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बच्चा अंडर केजी का है. जानकारी के मुताबिक़ बच्चा घर में स्कूल बैग भूल गया था था. थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी विनीत कुमार का बेटा जेम्स यूकेजी में पढ़ता है.
जेम्स घर में स्कूल का बैग भूल गया था. जिसके बाद स्कूल की कोऑर्डिनेटर के पास जेम्स को बैठाया गया. इस दौरान एक दूसरा बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था. जिससे दुसरे बच्चे को डराने के लिए कोऑर्डिनेटर ने कहा की अगर होमवर्क नहीं करोगे तो करंट वाली कुर्सी पर बिठा दिया जाएगा. ये भी पढ़े:Video: स्कूल में फ़ीस को लेकर टीचर ने मारा, तो छात्र ने भी जड़ दिया थप्पड़, ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में हुआ बवाल
बच्चे के साथ स्कूल में मारपीट का आरोप
#Aligarh से ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मासूम बच्चे के कपड़े उतार कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई । बच्चे का कसूर इतना था कि वो अपना बैग घर भूल गया था। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना निंदनीय है।#viralvideo #CCTV #BSA #Child @Uppolice pic.twitter.com/pR4kX6NCvW
— Nishita Sharma (@nishiparli1234) September 24, 2024
इस बात से छोटा सा जेम्स काफी घबरा गया और उसने घर में अपने माता -पिता को बताया की बैग लेकर नहीं जाने पर टीचर ने उसकी पिटाई की और उसे करंट वाली कुर्सी पर बिठाया. इसके बाद माता पिता स्कूल पहुंचे और उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. स्कूल पहुंचने पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया.
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया. इसके बाद जब पुलिस भीतर गई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया की बच्चे ने जो मारपीट का आरोप लगाया है, वो निराधार है, इसके साथ ही करंट वाली कुर्सी पर बिठाने का आरोप भी निराधार साबित हुआ. पुलिस के मुताबिक़ इसके बाद बच्चे के माता पिता को समझाकर घर भेजा गया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @nishiparli1234 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

