क्राइम

Video: स्कूल में फ़ीस को लेकर टीचर ने मारा, तो छात्र ने भी जड़ दिया थप्पड़, ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में हुआ बवाल

मध्यप्रदेश की स्कूल में उस समय बवाल मच गया, जब महिला टीचर ने फ़ीस को लेकर छात्र को मारा, तो जवाब में छात्र ने भी टीचर के साथ मारपीट की. इसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा हुआ.

Video: स्कूल में फ़ीस को लेकर टीचर ने मारा, तो छात्र ने भी जड़ दिया थप्पड़, ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में हुआ बवाल
Credit -(Twitter -X)

Video: मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में उस समय बवाल मच गया, जब महिला टीचर ने फ़ीस को लेकर छात्र को मारा, तो जवाब में छात्र ने भी टीचर के साथ मारपीट की. इसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा हुआ.

ये घटना हजीरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मल्लगढ़ा के एक स्कूल का है. जानकारी के मुताबिक़ टीचर और छात्र के बीच काफी मारपीट हुई. इस पूरी घटना का फुटेज स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. ये भी पढ़े:Gwalior: ग्वालियर के तिघरा डैम में युवक को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, फिसलकर गिरा नीचे, लोगों ने बचाई जान-Video

ग्वालियर की एक प्राइवेट स्कूल में टीचर और छात्र में मारपीट 

जानकारी के मुताबिक़ स्टूडेंट अपनी मार्कशीट लेने के लिए स्कूल पहुंचा था. इसी दौरान टीचर ने उससे फ़ीस भरने के लिए कहा और दोनों के बीच काफी बहस हो गई, इस दौरान टीचर ने उसे थप्पड़ मार दिया, इससे भड़के स्टूडेंट ने भी टीचर को थप्पड़ मार दिया.

इस घटना से स्कूल में काफी हंगामा हो गया. इसके बाद छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और उन्होंने भी स्कूल में जमकर हंगामा किया. परिजन ने आरोप लगाया है की पहले टीचर ने मारा था, इसी दौरान स्कूल मैनेजमेंट ने भी टीचर से मारपीट का छात्र पर आरोप लगाया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).