Pune Muncipal Corporation Recruitment 2024: पुणे महानगर पालिका में नौकरी का मौका, इन पदों पर शुरू है भर्ती, जाने डिटेल्स
पुणे के महानगरपालिका में नौकरी निकली है. ये नौकरी महानगर पालिका के शिक्षा विभाग के प्राथमिक क्रीडा निकेतन स्कूल के लिए होनेवाली है.
Pune Muncipal Corporation Recruitment 2024: पुणे के महानगरपालिका में नौकरी निकली है. ये नौकरी महानगर पालिका के शिक्षा विभाग के प्राथमिक क्रीडा निकेतन स्कूल के लिए होनेवाली है. इस नौकरी का विज्ञापन महापालिका आयुक्त, पुणे महानगर पालिका और शिक्षा विभाग की ओर से दिया गया है. इस नौकरी के लिए पात्र उम्मीदवार पुणे महानगर पालिका की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल जानकारी ले सकते है.
पुणे महानगरपालिका की नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करने होंगे. आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 50 होनी चाहिए. 'स्पोर्ट्स गाइड ' के पद के लिए ये भर्ती की जानेवाली है. ये भी पढ़े:Police Sub Inspector Recruitment 2024: MPSC ने सब इंस्पेक्टर के लिए निकाली 615 पदों पर भर्ती, कब करना है आवेदन, जाने सभी डिटेल्स
'स्पोर्ट्स गाइड ' के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार खो-खो,हैंडबॉल, थ्रो बॉल, योगासन, बॉल बैडमिंटन, एथलेटिक्स, जूडो, क्रिकेट उन्हें खेलना आना चाहिए. इस नौकरी के लिए किसी भी संकाय से ग्रेजुएट ,बी.पी.एड या बी.एड, एम.पी.एड , एन.एस.आई संस्था का 6 महीने का या फिर 1 साल का कोर्स किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इसके साथ ही इस नौकरी के लिए कम से कम एक साल के काम का अनुभव भी जरुरी है.
यह भर्ती पुणे महानगर पालिका में 18 पदों के लिए होने जा रही है. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 27 सितंबर 2024 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

