वायरल

Viral Video: होटल में समोसे और आलू पूरी खाने वाले हो जाएं सावधान! सहारनपुर के इस वीडियो को देखने के बाद आप के उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खाने पीने की चीजों में मिलावट और गंदगी करने के वीडियो काफी वायरल हुए थे. ऐसे में अब उत्तरप्रदेश के एक होटल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद सभी के होश उड़ गए है.

Viral Video: होटल में समोसे और आलू पूरी खाने वाले हो जाएं सावधान! सहारनपुर के इस वीडियो को देखने के बाद आप के उड़ जाएंगे होश
Credit -(Twitter -X )

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खाने पीने की चीजों में मिलावट और गंदगी करने के वीडियो काफी वायरल हुए थे. ऐसे में अब उत्तरप्रदेश के एक होटल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद सभी के होश उड़ गए है. अगर आपको भी होटल के समोसे और आलू पूरी की सब्जी पसंद है तो यकीन मानिये , इस वीडियो को देखकर आप ये चीजे खाना छोड़ देंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक युवक एक बर्तन में रखे आलू को धोने के लिए पैरों का इस्तेमाल कर रहा है. इसके साथ ही उसने चप्पल भी पहनी हुई. चप्पल पहनकर ये युवक उस आलू को धो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ सहारनपुर के एक बड़े होटल का ये वीडियो है. इस होटल में रोजाना सैकडों ग्राहक पहुंचते है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शहर में भी काफी हडकंप मच गया है और लोग इस होटल मालिक और इस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग का रहे है. ये भी पढ़े:UP: सभी खाने-पीने की दुकानों, ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट्स की होगी सघन जांच- सीएम योगी

पैरों में चप्पल पहनकर धोया जा रहा है आलू 

बता दें की पिछले कुछ दिनों कई दिनों से होटलों में खाने के वीडियो वायरल हो रहे है. जिसपर काफी विवाद भी हो रहा है. इसको ऐसे लोगों पर पुलिस ने भी दुकानदारो पर कार्रवाई की है. सहारनपुर में एक बार इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल हो सकता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).