Women Emotional Viral Video: छोटे से बच्चे को पीठ पर बांधकर ट्रक का टायर बदल रही है एक मां, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक-Video
इस दुनिया में मां की ममता से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मां बच्चे को किसी भी स्थिति में पालती और उसे बड़ा करती है. अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए वो कुछ भी कर सकती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लोग भावुक हो गए है.
Women Emotional Viral Video : इस दुनिया में मां की ममता से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मां बच्चे को किसी भी स्थिति में पालती और उसे बड़ा करती है. अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए वो कुछ भी कर सकती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लोग भावुक हो गए है.
इस वीडियो में आप देख सकते है की एक मां अपने बच्चे को पीठ में बांधकर ट्रक का टायर मशीन की सहायता से निकाल रही है और मासूम बच्चा उसकी पीठ पर है. इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोग भावुक हो गए है तो वही इस मां की भी लोग जमकर तारीफ़ कर रहे है. मां अपने बच्चों के लिए कितनी भी कठिन स्थिति क्यों न हो, वो अपने बच्चों के लिए सब कुछ करती है जो और कोई नहीं कर सकता है. इस वीडियो में मां काम कर रही है और बच्चा चुपचाप मां की पीठपर चिपका हुआ है. ये भी पढ़े :Little Girl Dance Video: छोटी बच्ची ने किया ऐसा डांस की देखते रहे गए सब, बच्ची के एक्सप्रेशन देखकर इसके क्यूटनेस के आप भी हो जाएंगे दीवाने
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जगदीश भांखोड़िया नाम के यूजर ने शेयर किया है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ,' वर्किंग हार्ड, डेली जॉब, रियल लाइफ डॉक्युमेंट्री, एवरीडे एफर्ट,वर्क लाइफ. इस वीडियो को अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

