Ulhas River Video: उल्हास नदी बह रही है खतरे के निशान से ऊपर, ब्रिज को किया बंद, बदलापुर और आसपास के गांव को प्रशासन ने किया अलर्ट
उल्हास नदी का पानी का लेवल 16.10 है और यह किसी भी वक्त ओवरफ्लो हो सकता है. इसलिए प्रशासन ने बदलापुर और नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है. नदी के ब्रिज को भी बंद किया गया है.
Ulhas River Video : ठाणे जिले और रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण उल्हास नदी खतरे के स्तर पर पहुंच गई है. नदी उफान पर है. नदी किसी भी वक्त खतरे के निशान तक पहुंच सकती है, इसलिए बदलापुर और नदी के किनारे के गांवों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है.
फिलहाल उल्हास नदी का लेवल 16.10 और खतरे का लेवल 16.70 है. जलस्तर बढ़ रहा है और अगर बारिश जारी रही तो नदी उफान पर आ सकती है. सावधानी के चलते ठाणे जिले में उल्हास नदी का ब्रिज आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. ये भी पढ़े :Mumbai Rain Forecast: मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान किया
देखें वीडियो :
Maharashtra: PWD has completely closed the bridge over the Ulhas River in Thane district due to heavy rainfall in Ulhasnagar today, to prevent any accidents pic.twitter.com/Y0vGj5KVDy
— IANS (@ians_india) July 14, 2024
इसके साथ ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है. वाहनों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. खोपोली के पास बोरघाट में अमृतांजन पूल क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा हो गया है. मुंबई की ओर आने वाली लेन पर निचला इलाका होने के कारण पानी जमा हो गया है और गाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. यहांपर वाहन चालकों को मदद करने के लिए यातायात पुलिस तैनात की गई है.
मुंबई-गोवा हाईवे से सटे चिंचवली में चिंचवाली बोरघर मार्ग भी पानी में डूब गया है. लगातार बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गई है. इसके कारण चिंचवली गांव का खेड़ तहसील के अन्य गांवों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और खेड़ तहसील प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

