देश

Ratnagiri: रत्नागिरी में बारिश से बह गई सड़क, नदी में गिरा मलबा, गांव के लोगों का आना-जाना हुआ बंद-Video

महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है. रत्नागिरी में बारिश से हालात बदत्तर हो गए है. ऐसे में रत्नागिरी के खेड तहसील के शिवतार-नामदरे वाड़ी सड़क बारिश के कारण टूट गई है.

Ratnagiri: रत्नागिरी में बारिश से बह गई सड़क, नदी में गिरा मलबा, गांव के लोगों का आना-जाना हुआ बंद-Video
Credit - ( Twitter-X )

Ratnagiri: महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है. रत्नागिरी में बारिश से हालात बदत्तर हो गए है. ऐसे में रत्नागिरी के खेड तहसील के शिवतार-नामदरे वाड़ी सड़क बारिश के कारण टूट गई है. आप देख सकते है की सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है. जानकारी के मुताबिक़ सड़क का एक हिस्सा टूटकर नदी में बह गया है.

सड़क बहने के कारण इस सड़क से यातायात पूरी तरह से बंद हो चूका है. बारिश के कारण मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर है और कई गांव बाढ़ की चपेट में है. प्रशासन ने नदी के किनारें बसे गांवों के लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. रत्नागिरी में स्थिति काफी गंभीर है. ये भी पढ़े :Mumbai-Pune Expressway Rain: बारिश के पानी में डूब गया मुंबई -पुणे एक्सप्रेस-वे, उफनती नदी जैसा दिखाई दे रही है सड़क-Video

देखें वीडियो :

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़ रत्नागिरी में अगले कुछ घंटो तक और ज्यादा बारिश हो सकती है. इसके साथ ही लोगों से जरुरी न होने पर घर से नहीं निकलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).