Mumbai Drugs Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर 2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, खाने के बॉक्स और खिलौने से हो रही थी तस्करी, पुलिस की हिरासत में महिला
मुंबई में गांजे तस्करी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.मुंबई एयरपोर्ट में एक महिला के पास से 2 करोड़ रूपये का करीब 4. 27 किलों गांजा जब्त किया गया है.
Mumbai Drugs Smuggling : मुंबई में गांजे तस्करी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.मुंबई एयरपोर्ट में एक महिला के पास से 2 करोड़ रूपये का गांजा जब्त किया गया है. मुंबई एयरपोर्ट के एयर इंटेलिजेंस विभाग की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक़ महिला बैंकाक से आई थी.
मुंबई एयरपोर्ट पर गांजे की तस्करी की जानकारी एयर इंटेलिजेंस विभाग को मिली थी. इसके बाद विभाग अलर्ट हो गया था. इसी दौरान बैंकाक से आई एक महिला विभाग के लोगों को संदेहास्पद लगी. जिसके कारण महिला की जांच की गई. इस जांच में महिला के पास से 2 करोड़ रुपये का करीब 4.27 किलों गांजा पाया गया. ये भी पढ़े :Nagpur Drugs Action: कूरियर से मंगाए गए गांजे को लेने आएं दो आरोपियों को नार्कोटिक्स स्क्वाड ने किया गिरफ्तार, नागपुर की घटना
गांजे को महिला ने खाने के बॉक्स और खिलौने में लाया था. इस महिला को गिरफ्तार किया गया. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर खलबली मच गई थी. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ महिला का नाम फिजा खान है और ये चेंबूर की रहनेवाली है. महिला का किस के साथ कनेक्शन है, गांजा कहां पहुंचाया जानेवाला था, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

