मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर भारत में हुए गिरफ्तार! MEA रवीश कुमार ने कहा- सच का पता लगा रहे
मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को भारत में हिरासत में लिया गया है. तमिलनाडु के तूतीकोरिन पोर्ट अथॉरिटी के हवाले ने बताया कि अहमद अदीब अब्दुल गफूर को तूतीकोरिन बंदरगाह से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि वे रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.