जिमी शेरगिल- संजय मिश्रा स्टारर 'प से प्यार फ से फरार' का मजेदार ट्रिलर हुआ रिलीज
जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी और नए चेहरे भावेश कुमार द्वारा अभिनीत और मनोज तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'प से प्यार फ से फरार' का ट्रेलर अब आ चुका है. मनोज तिवारी निर्देशित 'प से प्यार फ से फरार' का ट्रेलर अब आ चुका है और फ़िल्म 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म विशाल विजय कुमार ने लिखा है.
जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra), गिरीश कुलकर्णी और नए चेहरे भावेश कुमार द्वारा अभिनीत और मनोज तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'प से प्यार फ से फरार' (P se Pyaar, F se Farraar) का ट्रेलर अब आ चुका है. फिल्म की कहानी हमारे समाज में ऑनर किलिंग की सच्ची घटनाओं पर आधारित है.
निर्देशक मनोज तिवारी कहते हैं, "वास्तविकता से अधिक विश्वसनीय और मनोरंजक कुछ भी नहीं हो सकता है. सामाजिक मुद्दे पर आधारित सिनेमा को उबाऊ और उपदेशात्मक होने की कोई आवश्यकता नहीं है , यह रोमांचक भी हो सकता है."
यह भी पढ़ें : आर्टिकल 15 के बाद आर्टिकल 19 पर भी बनेगी फिल्म, जिम्मी शेरगिल निभाएंगे मुख्य भूमिका
'प से प्यार फ से फरार' क्यों एक सेट छवि वाले के सितारों के बजाय नए चेहरों के साथ जाने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मनोज तिवारी बताते हैं, "विश्वसनीयता और प्रभावशीलता के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित एक कहानी बताने के लिए मैं चाहता था कि लोग विश्वास करें और संबंधित हों. मेरी फिल्म के पात्रों और स्थितियों के लिए.
इसीलिए मैंने मुख्य रूप से इस फिल्म के लिए कास्ट और लोकेशन में नए चेहरों का चयन किया. यहां तक कि स्टार कास्ट में जाने-पहचाने चेहरे अपनी स्थापित छवियों के खिलाफ जाते है और आप कभी भी एक पल के लिए महसूस नहीं करेंगे कि आप फिल्म में जिमी शेरगिल, कुमुद मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी और संजय मिश्रा को देख रहे हैं, आपको लगेगा कि आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वास्तविक चरित्र देख रहे हैं. ”
फिल्म के बारे में बोलते हुए जिमी शेरगिल कहते हैं, "मैंने हमेशा इस तरह की सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों का समर्थन किया है, भले ही फिल्म को प्रतिबंधित बजट में बनाया गया है लेकिन मुझे लगा कि मुझे इसका समर्थन करना चाहिए क्योंकि मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय का समर्थन करू और यही वजह है कि मेने 'प से प्यार फ से फरार' के लिए तुरंत हाँ बोल दिया"
'प से प्यार फ से फरार' को विशाल विजय कुमार ने लिखा है. यह ओके मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले डॉ जोगेन्दर सिंह द्वारा निर्मित है. फिल्म का संगीत भागीदार ज़ी म्यूज़िक कॉमपनी है और फिल्म को देशव्यापी पीवीआर पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है. मनोज तिवारी निर्देशित 'प से प्यार फ से फरार' का ट्रेलर अब आ चुका है और फ़िल्म 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

