गुजरात: कच्छ के कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एंट्री गेट पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर तलवार-डंडे से किया हमला, देखें Video
गुजरात से सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के कच्छ में कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एंट्री गेट पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया. दरअसल, कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन में कथित तौर पर एंट्री न मिलने से गुस्साए बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों पर हमला किया.