साउथ की मशहूर एक्ट्रेस गीतांजलि रामकृष्ण का हुआ निधन, अस्पताल में थी भर्ती
गीतांजलि के करियर की शुरुआत साल 1961 में आई तेलुगू फिल्म सीताराम कल्याणम से हुई थी. इसके साथ ही उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी किया. जिसमें पारसमणि सबसे चर्चित हैं.
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस गीतांजलि रामकृष्ण (Geetanjali Rama Krishna) की आज कार्डिक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते मौत हो गई. हैदराबाद (Hyderabad) के फिल्म नगर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही गीतांजलि रामकृष्ण का आज निधन हो गया. गीतांजलि रामकृष्ण ने पिछले 6 दशकों में 500 से अधिक फिल्में की थी. इसके साथ ही उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित हिंदी भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है. उनकी आखिरी फिल्म तमन्ना भाटिया की तेलुगू फिल्म महालक्ष्मी है. जो साल के अंत में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का तेलुगू रीमेक है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गीतांजलि की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग अपना दुख जाहिर कर रहे हैं.
आपको बता दे कि गीतांजलि के करियर की शुरुआत साल 1961 में आई तेलुगू फिल्म सीताराम कल्याणम से हुई थी. फिल्म में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था. जिसे एन टी रामाराव ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. गीतांजलि ने कई हिंदी फिल्मों में भी किया. जिसमें पारसमणि सबसे चर्चित हैं.
गीतांजलि ने मशहूर एक्टर रामकृष्ण से शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था. दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अदित श्रीनिवास है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

