बॉलीवुड

फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को मारे थे 17 थप्पड़, विधु विनोद चोपड़ा ने Video शेयर करके बताई वजह

विधु विनोद चोपड़ा की बॉलीवुड क्लासिक फिल्म ‘परिंदा’ की रिलीज के 30 साल पूरे हो गए है. यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखित तथा निर्देशित थी और 3 नवंबर 1989 को रिलीजज हुई थी.

फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को मारे थे 17 थप्पड़, विधु विनोद चोपड़ा ने Video शेयर करके बताई वजह
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की बॉलीवुड क्लासिक फिल्म ‘परिंदा’ (Parinda) की रिलीज के 30 साल पूरे हो गए है. यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखित तथा निर्देशित थी और 3 नवंबर 1989 को रिलीजज हुई थी. बॉलीवुड की इस क्राइम-ड्रामा में अनिल कपूर (Anil Kapoor), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), नाना पाटेकर (Nana Patekar) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसे उम्दा कलाकारों की टोली एक साथ नजर आई थी. ये भी पढ़ें: बीजेपी-शिवसेना खींचतान के बीच अनिल कपूर को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं फैंस, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘परिंदा’ के 30 साल पूरे होने पर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़े वीडियो क्लिप और 'बिहाइंड द सीन' कंटेंट शेयर किया है जिसे देख कर बॉलीवुड की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक से जुड़ी यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी.

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्विटर पर लिखा,"जब भी शूट की बता आती है अनिल कपूर परफेक्शनिस्ट रहे हैं. ये हैं जैकी श्रॉफ जो बता रहे हैं कि परिंदा के एक सीन को शूट करने के लिए कैसे 17 हार्ड टेक्स लेने पड़े. परिंदा के 30 साल."

वहीं, जैकी श्रॉफ इस प्रतिष्ठित फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहते है,"अनिल कपूर यह व्यक्त करना चाहते थे कि उनके बड़े भाई ने उन्हें थप्पड़ मारा है और पहले ही शॉट में परफेक्ट एक्सप्रेशन के साथ टेक एकदम सही था, लेकिन अनिल कपूर एक और शॉट चाहते हैं और इस सीन को शूट करने के लिए अनिल को 17 थप्पड़ मारने पड़े और मुझे असली में उसे थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया गया था. क्योंकि वह हवा में मारे गए थप्पड़ के आधार पर रिएक्शन नहीं दे सकते थे. " विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘शिकारा’ 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).