बॉलीवुड

Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म दबंग 3 का टाइटल सॉन्ग 'हुड हुड दबंग'

एक अनोखे म्यूजिकल स्वागत के लिए हो जाइए तैयार, सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडे ने दबंग 3 से प्रतिष्ठित हुड हुड दबंग टाइटल ट्रैक किया लॉन्च, फिल्म अब रिलीज से 50 दिन है दूर! फिल्म के ट्रेलर के साथ शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, दबंग 3 के मेकर्स फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म दबंग 3 का टाइटल सॉन्ग 'हुड हुड दबंग'
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Dabangg 3 Hud Hud Song:  एक अनोखे म्यूजिकल स्वागत के लिए हो जाइए तैयार, सलमान खान (Salman Khan) उर्फ चुलबुल पांडे ने दबंग 3 (Dabangg 3) से प्रतिष्ठित हुड हुड दबंग टाइटल ट्रैक किया लॉन्च, फिल्म अब रिलीज से 50 दिन है दूर! फिल्म के ट्रेलर के साथ शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, दबंग 3 के मेकर्स फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक अनोखी रणनीति के तहत, पहली बार फिल्म की रिलीज से 50 दिन पहले टाइटल ट्रैक का ऑडियो लॉन्च किया गया है. यह भी पढ़ें: Viral Memes: ‘दबंग 3’ के ट्रेलर पर बने ये मजेदार मीम्स ने किया फैंस को लोटपोट, आप भी देखें

इतना ही नहीं, चुलबुल अगले 3 दिनों तक फिल्म के गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सलमान खान की फिल्मों में अक्सर ऐसे गाने सुनने मिलते है जिन्हें हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Memes: ‘दबंग 3’ के ट्रेलर पर बने ये मजेदार मीम्स ने किया फैंस को लोटपोट, आप भी देखें

इस बार भी ऐसा ही देखने मिल रहा है जहां सुपरस्टार ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित हुड हुड दबंग टाइटल ट्रैक के साथ वापसी कर ली है और साथ ही चुलबुल पांडे ने फिल्म की रिलीज के लिए केवल 50 दिनों की दूरी के साथ उलटी गिनती शुरू कर दी है. फिल्म के गाने, म्यूजिक पार्टनर 'टी-सीरीज' द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जारी किये जाएंगे.

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान (Arbaaz Khan) तथा निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).